पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही फिर से पश्चिमी हवा के चलने से तापमान में वृद्धि होने लगी है। यही कारण रहा कि शनिवार को तापमान 42.3 डिग्री पर जा पहुंचा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक-दो दिन में दिन के तापमान में थोड़ी और वृद्धि होगी। हो सकता है कि तापमान 43 से 45 डिग्री तक पहुंच जाए। हालांकि 18 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 19 अप्रैल से इसका असर बादल और नमी के रूप में दिखेगा। तब थोड़ी गर्मी से राहत मिल सकती है।
अभी गर्मी लगातार सता रही है। इसके तेवर नर्म होते नहीं दिख रहे हैं। शनिवार को शहर में तेज धूप के कारण दिन का तापमान बढ़ गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री था, जो शनिवार को 42.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा रिकार्ड किया गया






Be First to Comment