शिवपुरी। यदि खाद्य पदार्थों में आपको मिलावट की आशंका लगती है और ऐसा लगता है कि इसमें अशुद्ध चीजें मिली है या यह वस्तु नकली है तो आप उसकी जांच प्रयोगशाला में करा सकते हैं इसके लिए चलित प्रयोगशाला अब आपके घर पहुंचेगी। दरअसल मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत चलित खाद्य प्रयोगशाला लैब के माध्यम से जिले में कोई भी नागरिक मात्र 10 रुपए का शुल्क देकर खाद्य पदार्थ की शुद्धता की जांच करवा सकता है। चलित खाद्य प्रयोगशाला 24 अप्रैल को तहसील पोहरी में भ्रमण करेंगी। खाद्य और औषधि प्रशासन अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के संचालन से स्कूल और कॉलेज के छात्र, छात्राएं, आमजन खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूक होंगे। चलित खाद्य प्रयोगशाला 24 अप्रैल को तहसील पोहरी में रहेगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सविता सक्सेना को यहां नियुक्त किया गया है। 26 अप्रैल को तहसील शिवपुरी और सतनवाड़ा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष मिश्रा को नियुक्त किया गया है। 27 अप्रैल को तहसील करैरा, दिनारा में आयोजित खाद्य सुरक्षा अधिकारी विष्णुदत्त शर्मा को नियुक्त किया गया है।
चलित प्रयोगशाला पहुंचेगी आपके घर, खाद्य पदार्थों में अशुद्धता की करा सकेंगे जांच / Shivpuri News




