शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम टोरिया जागीर में किसान के खेत से 2 हॉर्स पावर की सोलर मोटर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार किसान जंडैल पुत्र ओमप्रकाश यादव उम्र 37 साल निवासी टोरिया जागीर अपने खेत पर कुछ दिन पूर्व ही 2 हॉर्स पावर की सोलर मोटर लगवाई थी। जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरी गई सोलर मोटर की कीमत 15 हजार रुपए आंकी है। इधर सुरवाया थाना क्षेत्र के बलारपुर मंदिर पर 8 अप्रैल को दर्शन करने आए रामकिशन (31) पुत्र जनवेद सिंह गुर्जर निवासी प्राणपुरा भौंती की बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद रामकिशन ने शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
खेत से सोलर मोटर चोरी, केस दर्ज / Shivpuri News




