शिवपुरी। पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता भानू दुबे को नगर मंडल का प्रभारी बनाया गया है। उनकी यह नियुक्ति भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने की है। यहां बता दें कि बीते रोज भाजपा जिला कार्यकारिणी की कार्यकरणी बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में जिला कार्य कारिणी पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्ष जिलाध्यक्ष राजू बाथम व जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक व पृथ्वीराज जादौन ने की। इस दौरान मंडल व मोर्चों के प्रभारी नियुक्त किए गए। जिसमें वरिष्ठ नेता भानू दुबे को शिवपुरी नगर मंडल का प्रभारी बनाया गया। इसी के साथ अन्य मंडलों के भी प्रभारी बनाए गए।
भानू दुबे को नगर मंडल प्रभारी बनाए जाने पर बधाईयों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में उपाध्यक्ष मुकेश चौहान, अशोक खंडेलवाल, नबावसिंह कुशवाह, हेमंत ओझा, दिलनगर मंडल ीप मुदगल, ओमप्रकाश जैन, विपिन खेमरिया, मंजुला जैन, रामकली जाटव, प्रहलाद यादव, राकेश गुप्ता, अध्यक्ष विपिन खैमरिया, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार, शिवपुरी ग्रामीण जितेंद्र रावत, हेमंत शर्मा, हुकुमचंद्र लोधी, गिर्राज शर्मा, राजू शर्मा आदि ने बधाई दी है।






Be First to Comment