Press "Enter" to skip to content

कुएं में गिरी मोर, रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला / Shivpuri News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम भौराना में एक मोर बीती रात कुएं में गिर गई। रात में ही मोर का सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम निगरानी में रखे हुए है।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम भौराना में बीती रात सरकारी जमीन पर बने 50 फीट गहरे सूखे कुएं में अज्ञात कारणों के चलते मोर गिर गई। मोर की चिल्लाने की आबाज कुछ ग्रामीणों के द्वारा सुनी गई। ग्रामीणों ने अंधेरे कुएं में जाकर देखा तो कुएं से मोर के चिल्लाने की आवाज आ रही थी ग्रामीणों द्वारा कुएं में मोर की गिरे होने की सूचना तत्काल वन विभाग को दी।

 

मौके पर पहुँचे वन विभाग की रेस्क्यू टीम के सदस्य लोकेंद्र अटल, कुलदीप परमार और शिखर जैन ने टॉर्च के सहारे कुएं में देखा तो पाया कि एक मोर घायल अवस्था में कुएं में पड़ी हुई है। तत्काल रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से मोर को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मोटे रस्से के लोकेंद्र अटल को कुएं में उतारा गया और ग्रामीणों सहित कुलदीप परमार और शिखर जैन ने कुएं के ऊपर रस्सा पकड़कर मौर्चा संभाला। जिसके बाद मोर को सुरक्षित कुएं से वाहर निकाल लिया गया।

 

रातभर राष्ट्रीय पक्षी मोर को वन अमले ने अपनी निगरानी में रखा जिसके बाद आज दोपहर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!