भाविप ने हनुमान जयंती पर फल वितरण कर कराया भोजन / Shivpuri News

शिवपुरी। भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर माधव चौक स्थित हनुमान मंदिर पर भोजन एवं फल का वितरण कराया गया। समाजसेवा में अग्रणी संस्था  भाविप शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष संजीव जैन, सचिव गणेश धाकड, कार्यक्रम संयोजक एवं सेवा प्रकल्प प्रमुख गोपाल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा प्रकल्प के अंतर्गत शाखा शिवपुरी द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर भोजन प्रसादी के साथ फलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष संजीव जैन, सचिव गणेश धाकड, कोषाध्यक्ष सुकेश मित्तल, संरक्षक डॉ. राजेन्द्र गुप्ता, सरला वर्मा, डॉ. रीता गुप्ता, डॉ. व्हीसी गोयल, प्रकल्प प्रमुख गोपाल अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, विजय अरोरा, मंजू अरोरा, प्रांतीय संयोजक तरुण अग्रवाल, हरिशरण गुप्ता, विपिन जैन, राजकुमार बिंदल, विवेक शर्मा, शैलेंद्र मित्तल जी मौजूद रहे।