Press "Enter" to skip to content

कोरोना की चौथी लहर ने दी दस्तक, मेडिकल वार्ड में निकले तीन संक्रमित / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी में कोरोना की चौथी लहर ने दस्तक दे दी है, इस बार कोरोना के हॉट स्पॉट के रूप में जिला अस्पताल का मेडिकल वार्ड सामने आया है। जो तीन मरीज कोरोना पॉजीटिव निकले हैं वह तीनों ही जिला अस्पताल में भर्ती होकर अपना सर्दी, खांसी का इलाज करवा रहे थे। कोरोना पॉजीटिव निकले तीनो मरीज महिला हैं। एक मरीज नरवर की है तो एक भिलौड़ी पोहरी की, जबकि एक अन्य महिला रन्नौद की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि तीनों मरीज कई दिन से जिला अस्पताल में भर्ती थीं। तीनों मरीजों की फिलहाल कोई ट्रेवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है। खास बात यह है कि यह तीन मरीज सिर्फ 39 सैंपल में सामने आए हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि अगर सैंपलों की संख्या बढ़ती है तो कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में भी वृद्धि होना तय है। इस पूरे मामले में जब सीएमएचओ डॉ पवन जैन से बात की गई तो उनका कहना था कि फिलहाल हम जानकारी जुटा रहे हैं कि तीनों मरीज कहीं बाहर गए थे क्या, उनकी ट्रेवलिंग हिस्ट्री क्या है। इसके अलावा उनका कहना है कि फिलहाल हमारे यहां जिला अस्पताल सहित अन्य सेंटरों पर भी सैंपलिंग की जा रही है लेकिन फिलहाल स्टाफ नहीं है इसलिए सैंपलिंग की संख्या कम है। उनका कहना है कि अब शासन स्तर से जो भी लाइन गाइड लाइन आएगी उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!