Press "Enter" to skip to content

तार चोरी करने वाले दो युवकों पर 10—10 हजार का इनाम घोषित / Shivpuri News

शिवपुरी‎। बिजली के तार सहित अन्य‎ सामग्री चोरी करने वाले दो‎ युवकों की गिरफ्तारी के लिए‎ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह‎ चंदेल द्वारा 10-10 हजार रुपए‎ का ईनाम घोषित किया है।‎ जानकारी के अनुसार बदरवास‎ में 33/11 केवी श्रीपुर उपकेन्द्र‎ के 11 केवी श्रीपुर आबादी‎ फीडर से घुरावर गांव की ओर‎ जाने बाली आबादी लाईन के‎ 1.6 किमी (तार ) एवं अन्य‎ सामाग्री अज्ञात युवक चोरी कर‎ ले गया। इसी प्रकार कोलारस‎ आईटीआई आबादी फीडर‎ फोरलेन रोड़ के पास चंदन‎ मास्टर के कुंआ तक लगभग 3‎ किमी तक तार चोरी कर ले‎ गए। लेकिन अभी तक चोरी‎ करने वाले गिरफ्तार नहीं हो‎ सके। इस पर पुलिस ने यह‎ इनाम घोषित किया है। उधर‎ पुलिस सूत्रों का कहना कि चोर‎ की पता लगाने का पूरा प्रयास‎ किया जा रहा है।‎

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!