शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के कुम्हरौआ गांव में यूपी के युवक का कुएं में शव मिला है। युवक मानसिक रूप से दिव्यांग बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक रामू (35) पुत्र प्रकाश वंशकार निवासी ग्राम खजरा बबीना झांसी उप्र की लाश बुधवार की शाम दिनारा थाने के कुम्हरौआ गांव में मिली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकलवाया। जेब से मिले आधार से मृतक की पहचान हुई। बताया जा रहा है कि मृतक की मानसिक हालत ठीक नहीं है।
यूपी का युवक शिवपुरी में मिला मृत / Shivpuri News




