प्रदेश स्तर से बूथ स्तर तक जाकर भाजपा का संगठन मजबूत करें : जिलाध्यक्ष राजू बाथम / Shivpuri News

भाजपा जिला पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

 

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की कामकाजी बैठक का आयोजन आज एक ग्वालियर वायपास स्थित होटल मातोश्री में आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष राजू बाथम, महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक सहित सभी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।

 

जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने बैठक में कहा कि पूरे अंतकरण की बात जिले के पदाधिकारियों के साथ होना चाहिए। बाथम ने कहा कि हमारे 23 मंडल है और 20 लाख से अधिक वोटर जिले में है। हमारे जिले के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के हाथों में भाजपा की बागडोर है। इसलिए हर कार्यकर्ता को अपना जिम्मेदारी व अपना दायित्व समझकर कार्य करना है। बाथम ने कहा कि आज भाजपा बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है हम सभी संगठन तंत्र से निकले हुए कार्यकर्ता है। हमारी कार्यपद्धति की विशेषता है कि हम प्रदेश स्तर से बूथ स्तर तक जाकर भाजपा का संगठन मजबूत करें हम हर क्षेत्र, एवं प्रत्येक वर्ग तक प्रदेश एवं केंद्र की योजनाएं पहुंचाएं।

 

महामंत्री सोनू बिरथरे ने कहा कि आज भाजपा बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है हम सभी संगठन तंत्र से निकले हुए कार्यकर्ता है। हमारी कार्यपद्धति की विशेषता है कि हम प्रदेश स्तर से बूथ स्तर तक जाकर भाजपा का संगठन मजबूत करें हम हर क्षेत्र, एवं प्रत्येक वर्ग तक प्रदेश एवं केंद्र की योजनाएं पहुंचाएं।

महामंत्री गगन खटीक व पृथ्वीराज जादौन ने कहा कि आज केन्द्र में एवं राज्यों में भाजपा सरकारें है  भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता आम जनता तक पहुंचे। मतदान केंद्र इकाई पर अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही तकनीकी दिक्कतों को दूर कर जिले में शेष रह गए बूथों का डिजिटलाइजेशन शीघ्र किया जाना सुनिश्चित किए जाए।

 

बैठक के महत्वपूर्ण बिंदु

— मंडल प्रभारी प्रत्येक माह में कम से कम सात दिन मंडल में प्रवास करेंगे एवं चार ग्राम केंद्र, नगर केंद्रों की बैठक लेंगे।

— मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक करना और पार्टी के कार्य विस्तार की योजना बनाना

— मंडल कार्यसमिति के सदस्यों को अपने—अपने बूथों की जानकारी

—ग्राम केंद्र, नगर केंद्र के संयोजकों व सह संयोजकों की बैठक कर बूथ संरचना की जानकारी देना एवं डायरी मेंटेन कराना।

— मंडल निवासरत पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कराना।

— मंडल अध्यक्षों के यहां अलमारी में सभी बूथों की पंजी व्यवस्थित रूप से एकत्रित कराना।

— भाजपा के आगामी अभियानों और कार्यक्रमों को समय पर कराना एवं जिलाध्यक्ष को प्रतिवेदन भेजना।

 

मोर्चों के पदाधिकारी किए नियुक्त

जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने जिले के सभी सात मोर्चों के प्रभारी नियुक्त किए हैं जिसमें भाजपा युवा मोर्चा का गगन खटीक को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह किसान मोर्चा का पृथ्वीराज जादौन, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रमेंद्र सोनू बिथरे, महिला मोर्चा का मंजुला जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा का रामकली जाटव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अवतारसिंह गुर्जर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का हेमंत ओझा को प्रभारी बनाया गया है।