Press "Enter" to skip to content

तीन थानों को मिली स्कूटी, महिला अपराध में काम करने में होगी आसानी, एसपी ने दिखाई हरी झंडी / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी के एसपी ऑफिस से है यहाँ हम आपको बता दें कि जिले के तीन थानों को स्कूटी की सौगात मिली है यहां बताना होगा कि महिला पुलिस को स्कूटी दी जाएगी जिससे वह महिला अपराध में काम करने में आसानी प्राप्त कर सकेंगी।

जानकारी के अनुसार आज एसपी ऑफिस में एसपी राजेश सिंह चंदेल ने हरी झंडी दिखाकर 3 स्कूटी को रवाना किया है बता दें कि जिले के तीन थानों को स्कूटी की सौगात मिली है। बताना होगा कि एक खनियाधाना 1 रंन्नोद और एक बैराड़ थाने को स्कूटी की सौगात मिली है। यहां बता दें कि महिला अपराध में जो विवेचना का कार्य महिला पुलिस कर्मियों द्वारा किया जाएगा उससे उन्हें काम करने में आसानी होगी आने जाने में कोई समस्या नहीं आएगी। एसपी राजेशसिंह चंदेल ने बताया कि अभी तीन स्कूटी महिला पुलिस कर्मियों को दी है। अभी अन्य महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी दी जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!