Press "Enter" to skip to content

पांच आतिशबाजी गोदामों पर छापामार कार्रवाई कर कराया शील्ड / Shivpuri News

शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी गणेश जायसवाल द्वारा शिवपुरी अनुभाग अंतर्गत आतिशबाजी गोदामों पर छापामार कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में तहसीलदार शिवपुरी नरेश चन्द्र गुप्ता द्वारा सात आतिशबाजी लायसेंस धारियों के गोदामों की जांच की गई। जिनमें से पांच आतिशबाजी गोदामों को आयुध अधिनियम के अनुसार न पाये जाने पर शील्ड करने की कार्यवाही की गई।

शील्ड करने वाले गोदामों में फर्म मालिक मनीष कुमार अग्रवाल निवासी बड़ा बाजार पुरानी शिवपुरी, नवोदित खंडेलवाल निवासी सदर बाजार शिवपुरी, श्री प्रतीक खण्डेलवाल निवासी सदर बाजार शिवपुरी, श्री दीपक कुमार अग्रवाल निवासी बडा बाजार पुरानी शिवपुरी, श्री मनोज कुमार जैन निवासी कोर्ट रोड शिवपुरी तथा फर्म मालिक विनोद कोली एवं इब्राहिम खान पर कोई आतिशबाजी नही पायी गई।

इस मौके पर तहसीलदार शिवपुरी श्री नरेश चन्द्र गुप्ता, नायब तहसीलदार श्री आशीष यशवाल, नायब तहसीलदार सुश्री पूजा यादव, कोतवाली थाना प्रभारी सुनील कुमार खेमरिया, देहात थाना प्रभारी श्री विकास यादव, राजस्व निरीक्षक नीतेन्द्र श्रीवास्तव, पटवारी रामवीर सिंह रावत,  आनंद यादव, रवि प्रकाश लोधी, प्रिया शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!