Press "Enter" to skip to content

शक्तिपुरम कॉलोनी में नालियां चौक, रोड पर फैल रहा गंदा पानी, शिकायत के बाद भी प्रशासन मौन / Shivpuri News

स्वच्छता की कवायद हुई तार-तार,

शिवपुरी :- जिले के शक्तिपुरम कॉलोनी वार्ड no2 में नाली की साफ-सफाई महीनों से नहीं कराई गई है। ऐसे में नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। इससे कॉलोनी वालों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्षेत्र में पिछले कुछ माह से साफ-सफाई व्यवस्था धड़ाम हो चुकी है। जहां तैनात सफाई कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं, वहीं कुछ कॉलोनी में तो लोग खुद ही नालियों की साफ-सफाई करना शुरू कर दिया है। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले तो इस नाली की नियमित साफ-सफाई होती थी। लेकिन पिछले कुछ माह से नाली की सफाई नहीं कराई गई। ऐसे में नाली गंदगी से बजबजा रही है और उसका गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल गया है। ऐसे में लोगों को गंदे पानी से होकर घर मे पहुंचना पड़ता है, और कभी किसी के यहां कोई रिश्तेदार आ जाता है तो वह भी यह कह कर जल्दी भाग जाता है कि आपके यहाँ कितनी बदबू और गंदगी है, आप कैसे रह लेते हो, वही लोगों द्वारा बताया गया कि नालियां चौक होने के कारण उनके घरों में भी पानी रिस-रिस कर घरों में आ जाता है, जिसके कारण घरों में रहना भी दुस्वार हो गया है। वही इस मामले में कई बार मामले की शिकायत नगर पालिका CMO और जनसुनवाई में की गई, लेकिन फिर नाली की सफाई नहीं कराई गई, वही अब स्थानिय लोगों का कहना है अगर हमारी सफाई नही हुई तो हम सब कॉलोनी वाले कलेक्टेड कार्यालय में रहने पहुँच जाएंगे, क्योंकि यहां रहना मुश्किल हो रहा है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!