पति ने पुलिस को आवेदन देकर पत्नी को ढूंढ़कर लाने की गुहार लगाई
शिवपुरी। मंगलम् संस्था में काम करने वाले युवक की पत्नी मायके से गायब हो गई है। पति का कहना है कि पत्नी अपने संग चार लाख रु. कीमत के जेवर और डेढ़ लाख रु. कैश लेकर चली गई है। पति को अपनी पत्नी को भगाने का प्रेमी पर संदेह है। संतोष पुत्र गजराज सिंह यादव निवासी ग्राम रायचंदखेड़ी का कहना है कि चार साल पहले सरखंडी निवासी संजू पुत्री सूरज यादव से शादी हुई थी। शादी के बाद से कोई संतान नहीं हुई है। एक महीने पहले ससुर सूरज यादव आए और पत्नी संजू यादव को लेकर चले गए। 24 मार्च को ससुर का कॉल आया कि लड़की संजू 5 बजे बिना बताए चली गई है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ थाने में रिपोर्ट कर दी है। संतोष का कहना है कि पत्नी संजू के पास मोबाइल था, जिसमें मुलायम यादव निवासी लोहादेवी के साथ फोटो थे। मोबाइल में मुलायम यादव की सिम डली हुई है। मुलायम का मोबाइल पत्नी से मैंने ले लिया थे, जो अभी भी मेरे पास है। एक बार निक्की यादव इयरफोन लेकर आया था जो पत्नी संजू को दे गया था। मुलायम का चचेरा भाई निक्की यादव भी ग्राम लोहादेवी का रहने वाला है, वर्तमान में शिवपुरी रहता है। संतोष का कहना है कि मेरी पत्नी को ढूंढ़कर लाएं और बयान दर्ज कराएं। मुलायम यादव पत्नी को भगाकर ले गया है। पत्नी अपने संग करीब चार लाख रु. कीमत के जेवर, डेढ़ लाख रु. कैश ले गई है।






Be First to Comment