Press "Enter" to skip to content

बदरवास विस्फोट कांड : पुलिस ने दर्ज किया मोहम्मद हुसैन पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज / Badarwas News

बदरवास। बदरवास में मंगलवार की दोपहर अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के साथ धमाके की तेज गूंज के साथ आसपास के कई मकान तो हिल तक गए। इस अवैध पटाखा फैक्ट्री से चंद कदम की दूरी पर स्थित एसबीआइ बैंक के कर्मचारी और ग्राहक को बैंक से बाहर आकर खड़े हो गए। पहले बड़े विस्फोट के बाद दो और बड़े धमाके फैक्ट्री में हुए। इसके अलावा रुक-रुक कर करीब 1 घंटे तक यहां धमाकों की आवाज आती रही। इसके कारण रेस्क्यु भी प्रभावित होता रहा। यहां बताना होगा कि इस अवैध फैक्ट्री में यह पहला विस्फोट नहीं है, इससे पहले करीब दो दशक के अंतराल में इस पटाखा फैक्ट्री में दो बड़े विस्फोट हो चुके हैं। करीब 25 साल पहले हुए एक हादसे में यहां तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद करीब 15 साल पहले एक और हादसा हुआ जिसमें एक और मौत हो गई। इन हादसों के बाद भी पैसों की भूख के चलते यह पूरा परिवार बारूद के ढेर पर रह रहा था और इस अवैध फैक्ट्री का संचालन रिहायशी बस्ती में कर रहा था। मामले को लेकर पुलिस ने मोहम्मद हुसैन उर्फ बब्लू पुत्र सुभान खान मंसूरी निवासी बदरवास पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!