Press "Enter" to skip to content

प्लाईवुड से भरा ट्रक जलकर राख, ड्रायवर व क्लीनर की बची जान / Shivpuri News

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन हाइवे भानगढ़ के पास एक प्लाईवुड से भरे चलते ट्रक में आग भड़क गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक विशु सेन निवासी मथुरा ने बताया कि वह दिल्ली से प्लाईवुड भर कर इंदौर के लिए निकला था। वह सुभाषपुरा थाना क्षेत्र से गुजर रहा था तभी राजू होटल भानगढ़ के पास ट्रक में शॉर्टसर्किट के चलते आग भड़क गई। आग ट्रक में भरे प्लाईवुड में भी भड़क गई। ट्रक चालक विशु ने बताया कि बर्निंग ट्रक को जैसे तैसे उसने रोड़ किनारे खड़ा कर अपनी और अपने क्लीनर की जान बचाई।

 

ट्रक में भड़की आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे सुभाषपुरा थाना प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि आग को बुझाने का प्रयास जारी है शिवपुरी से फायरब्रिगेड को बुलाया गया है। ट्रक में देर रात भड़की आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!