Press "Enter" to skip to content

रामनवमी पर निकली शोभायात्रा का भाविप ने किया स्वागत / Shivpuri News

शिवपुरी। समाज समाज सेवा में अग्रणी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा राम नवमी के अवसर पर रामनवमी शोभा यात्रा एवं शहर वासियों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था कर स्वागत किया गया। भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष संजीव जैन, सचिव गणेश धाकड़, कार्यक्रम संयोजक अशोक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी शिवा के प्रकल्प के अंतर्गत रामनवमी के अवसर पर भगवान राम की शोभा यात्रा एवं शहरवासियों के लिए ठंडे शरबत के द्वारा परिषद द्वारा संचालित शीतल जल त्याग माधव चौक पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा सुकेश मित्तल, विपिन शर्मा, स्नेह लता शर्मा, डाँ. राजेन्द्र गुप्ता, डॉ. रीता गुप्ता, डॉ. वीसी गोयल, साधना गोयल, अशोक अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, हेमंत ओझा, गोपालदास अग्रवाल, राजीव सिंघल, उमेश मित्तल, समीर सक्सेना, नवीन मलिक, शैलेंद्र मित्तल, प्रगीत खेमरिया, विपिन जैन, आभा मित्तल, उमेश भारद्वाज मौजूद थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!