दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत, दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक का टूटा हाथ जिला अस्पताल रेफर / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर बैराड़ नगर के सरकारी अस्पताल के सामने से है जहां मंगलवार की सुबह दो बाइकों में आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दोनों बाइकों पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास मौजूद लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक द्वारा घायलों का उपचार किया गया। इस दुर्घटना में घायल एक युवक के हाथ में फैक्चर होने से चिकित्सक द्वारा युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है।घटनाक्रम की जानकारी के अनुसार पचीपुरा निवासी रामवरण यादव अपनी बाइक से बैराड़ आ रहा था तभी अस्पताल के सामने उसकी बाइक से मस्तराम वघेल की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मस्तराम वघेल को जहां मामूली चोटें आई हैं वहीं रामवरण यादव के हाथ में फैक्चर होने से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।