Press "Enter" to skip to content

कनेक्शन के बाद भी नहीं आ रहा मड़ीखेड़ा का पानी / Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को जनसुनवाई में मनियर तालाब के नीचे आजाद नगर कॉलोनी में रहने वाले गोपाल राठौर, नक्टू आदिवासी, प्रमोद शाक्, बृजभान राठौर, सन्नो, रामदुलारी धाकड़ आदि करीब एक दर्जन लोग पहुंचे। यहां आवेदन के माध्यम से अपनी फरियाद सुनाते हुए बताया कि उन्होंने मड़ीखेड़ा का कनेकशन लिया लेकिन जब से कनेक्शन लिया है तब से पानी नलों की टोंटी में आया ही नहीं है। पानी न आने से काफी परेशान है और प्रायवेट टैंकर से पानी मंगाकर पी रहे हैं जिससे हमें आर्थिक क्षति भी हो रही है। इसलिए मामले में जल्द कार्रवाई कर पानी दिलवाया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!