शिवपुरी। आकाशवाणी के शिवपुरी केंद्र से एफएम बैंड 100.2 मेगा हर्ट्ज पर एसपी राजेश सिंह चंदेल से मन की बात का प्रसारण किया जाएगा। एसपी राजेश सिंह चंदेल से आकाशवाणी शिवपुरी में डॉ समर्थ अग्रवाल से विशेष संस्करणात्मक भेट वार्ता रिकॉर्ड की गई। जिसका प्रसारण मंगलवार 12 अप्रैल रात 9:30 बजे कार्यक्रम इनसे मिलिए के अंतर्गत किया जाएगा।
इस भेंटवार्ता में श्री चंदेल से डॉक्टर समर्थ अग्रवाल द्वारा विशेष बातचीत की गई है। जिसमें उनकी आरंभिक शिक्षा, उनकी रुचियां, कोविड काल में शिवपुरी की स्थिति, आकाशवाणी भूमिका, आपकी यादें, आपकी पसंद का गीत इन सब बिंदुओं पर सिलसिलेबार बातचीत की गई है ।यह कार्यक्रम आकाशवाणी शिवपुरी कार्यक्रम प्रमुख एस एस चौधरी के मार्गदर्शन में तैयार किया गया।इसका प्रसारण 12 अप्रैल को एफ एम बैंड 100.2 मेगा हर्ट्ज पर रात 9:30 बजे से किया जाएगा।






Be First to Comment