शिवपुरी. खबर शिवपुरी के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मामूनी खुर्द से है यहाँ बताना होगा कि सुबह एक युवक का खेत के पास पेड़ पर शव लटका हुआ मिला इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने 306 का मुकदमा दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार शिव कुमार लोधी पुत्र सदाराम लोधी निवासी मामूनी खुर्द का शव खेत के पास पेड़ से लटका हुआ सुबह मिला बताना होगा कि बताया जा रहा है कि शिव कुमार लोधी पर पहले से ही 376 का मुकदमा दर्ज है. जिन्होंने मुकदमा दर्ज करवाया था वह लगातार प्रताड़ित कर रहे थे परिवार ने बताया कि उन्हीं ने हमारे लड़के को मार कर पेड़ से टांग दिया है युवक का शव पेड़ से दोपहर तक परिवार वालों ने उतारने नहीं दिया लगातार वह एफ आई आर की मांग पर अड़े रहे जिसके बाद पुलिस ने अमर सिंह लोधी, नारायण लोधी,सुरेंद्र लोधी,श्रीमती कृष्णा लोधी, वीर सिंह लोधी पर 306,342,323,34 का मुकदमा दर्ज कर लिया है.
मृतक के पिता सदाराम लोधी ने बताया कि उसके साथ कल इन लोगों द्वारा मारपीट की गई है बताना होगा कि इन लोगों की पुरानी रंजिश है कमरे में बंद कर सदाराम के साथ मारपीट की गई जिसके बाद आज सुबह घर के बाहर 200 मीटर दूर खेत पर बेटे की लाश मिली हम आपको बता दें कि मृतक शिव कुमार लोधी पर 4 महीने पहले 376 का मुकदमा दर्ज हुआ था 20 दिन पहले ही शिवकुमार जेल से छूट कर आया और आज उसका शव लटका हुआ मिला.






Be First to Comment