Press "Enter" to skip to content

प्राकट्य पर्व के अवसर पर प्रख्यात कलाकारों ने दी प्रस्तुति, भक्ति गीतों ने बांधा समां / Shivpuri News

शिवपुरी। श्रीरामनवमी के अवसर पर प्राकट्य पर्व का आयोजन किया गया। पूरे प्रदेश के चिन्हित 12 जिलों में यह आयोजन हुआ, जिसमें शिवपुरी जिले में भी भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रख्यात कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों ने समा बांधा जिसे दर्शकों ने आनंद के साथ सुना।

यहां पुलिस क्लब ग्राउंड में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ.के.पी.यादव ने किया। इस अवसर पर कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, जिला अध्यक्ष राजू बाथम, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित जनप्रतिनिधि, अन्य अधिकारी एवं शिवपुरी शहर के नागरिक मौजूद रहे।

संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के समन्वय से आयोजित प्राकट्य पर्व में प्रख्यात नृत्यांगना मालती श्याम और उनकी टीम ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी क्रम में प्रख्यात गायक चरण सिंह सोंधी ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। दर्शकों ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों को प्रमाण पत्र दिए गए।

इससे पूर्व रविवार को भी शहर के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देने और पर्यटन के क्षेत्र में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया था। इस हेरिटेज वॉक के सफल आयोजन के लिए दिनेश वशिष्ठ, अभय जैन, विजय भार्गव को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!