Press "Enter" to skip to content

गेहूं बटवारे को लेकर सास से झगड़ी बहू, खा ली चूहे मारने की दवा / Shivpuri News

शिवपुरी। बैराड थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने चूहे मारने की दवा खा ली जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। महिला को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहर खाने का कारण गेहूं के बटवारे को लेकर हुआ झगड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

 

जानकारी के अनुसार कलावती आदिवासी पत्नी नंदलाल आदिवासी 40 वर्ष निवासी रईयान तह. बैराड़ का गेहूं बटवारे को लेकर सास से झगड़ा हो गया। दरअसल 10 क्विंटल गेहूं हुए जिसमें से सास ने तीन हिस्से कर दिए जिसमें एक हिस्सा कलावती को 3 क्विंटल, दूसरा हिस्सा छोटी बहू भगवती को व तीसरा हिस्सा लड़की राजकुमारी को दे दिया। बटवारे को लेकर कलावती का झगड़ा सास से हो गया और उसने चूहे मारने की दवा खा ली। कलावती की हालत बिगड़ी तो जानकारी परिजनों को लगी जिस पर वह उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!