शिवपुरी। सोमवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने व्यापमं घोटाले एवं बेरोजगारी को लेकर शहर में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर की सड़कों पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबीजी कर अपना विरोध जताया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सीएम शिवराजसिंह चौहान से इस्तीफे की मांग की गई।
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित शिवहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ता माधव चौक पर एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। रैली के दौरान कार्यकर्ता जहां नारेबाजी कर रहे थे, वहीं हाथों में रखे हुए तख्तियों पर शिवराज इस्तीफा दो जैसे स्लोगन लिखे हुए थे।
माधव चौक से शुरू होकर रैली का समापन कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर हुआ। यहां पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफा मांगने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।




