Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में ATM उखाड़ ले जा रहे थे चोर,पुलिस को देख छोड़कर भागे / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के बैराड़ में रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक एटीएम (ATM) को उखाड़ कर ले जाने की कोशिश की.चोरों ने एक प्राइवेट कंपनी इंडिया 1 के एटीएम को उखाड़ लिया और उसे लेजा रहे थे तभी गश्त कर रही पुलिस की पीसीआर (Police PCR) गाड़ी को देखकर चोर एटीएम को छोड़ कर फरार हो गए।

दरअसल बैराड़ कस्बे के मुख्य बाजार बिजली घर के सामने इंडिया 1 कंपनी का एटीएम है। रविवार- सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एटीएम बूथ के अंदर घुस कर सबसे पहले एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा और एटीएम मशीन में जबरदस्त तोड़फोड़ कर रुपयों को निकालने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों को जब इसमें सफलता नहीं मिली तो बदमाशों ने पूरा एटीएम मशीन उखाड़ दिया और उसे ले जाने का प्रयास कर ही रहे थे तभी पुलिस की पीसीआर गश्त करती हुए वहां से गुजरी जिसे देखकर बदमाश एटीएम मशीन को छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!