Press "Enter" to skip to content

झोंपड़ी में लगी आग, भूसे के ढेर में दो सगी बहनें जिंदा जलीं / Shivpuri News

पिछोर। पिछोर थानांतर्गत ग्राम नयागांव गजौरा में रविवार की शाम एक ह्दय विदारक घटनाक्रम में दो सगी बहनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दोनों बच्चियों के शव भूसे के ढेर में से निकाले गए। जबकि दो बच्चों को ग्रामीणों ने सकुशल बचा लिया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नयागांव गजौरा निवासी कृपाल सिंह अपने खेत पर बने मकान पर रहता है। यहीं पर मकान से थोड़ा दूर एक अन्य झोंपड़ी बनी हुई है। इसमें उसका भूसा भरा हुआ था। इस झोंपड़ी के पास ही रविवार की शाम करीब 5 बजे कृपाल सिंह की 5 साल की बेटी शिवांशी व नित्या उम्र 3 साल अपने चचेरे भाई-बहन अभिजीत व समीक्षा के साथ खेल रहीं थी। अचानक झोंपड़ी में आग लग गई और उसमें से धुआं उठने लगा। जब झोंपड़ी में से धुआं उठते हुए बच्चों के स्वजनों व अन्य ग्रामीणों ने देखा तो वह दौड़ कर वहां गए। आग में से अभिजीत व समीक्षा को बाहर निकाल लिया जबकि भूसे के ढेर में छिपकर बैठी हुई शिवांशी व नित्या ग्रामीणों को नजर नहीं आईं। अभिजीत व समीक्षा भी आग की घटना से डर गए और उन्होंने भी शिवांशी व नित्या के अंदर फंसे होने के बारे में नहीं बताया। इसी दौरान आग भड़क गई तो स्वजनो ने फायर बिग्रेड को फोन लगाया। जब फायर बिग्रेड के आने के बाद आग बुझी तो देखा कि दोनों बच्चियां भूसे के ढेर में जली हुई पडी थीं। मासूम बच्चियों के जिंदा जलने की खबर के बाद से पूरे क्षेत्र मे गम का माहौल है। स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!