Press "Enter" to skip to content

दिव्यांग की हत्या करने वाले आरोपित को दबोचा, हथियारों का जखीरा हुआ बरामद / Shivpuri News

सात अप्रैल की शाम को‎ तीन लोगों ने युवक के‎ पिता की गोली मारकर‎ हत्या कर दी थी‎

शिवपुरी‎। पिछोर थाने के कंचनपुर गांव में‎ दिव्यांग पिता की हत्या के तीसरे‎ दिन ही उसके बेटे को पुलिस‎ पांच अवैध हथियारों के साथ‎ पकड़ा है। हथियारों के साथ बेटे‎ को पुलिस ने पकड़ा है, वह पिता‎ की हत्या का मुख्य चश्मदीद था।‎ बता दें कि खेत से ट्रैक्टर‎ निकालने को लेकर दिव्यांग हुकुम‎ सिंह पाल की 7 अप्रैल की रात‎ गोली मार दी थी।‎ पिछोर थाना पुलिस ने‎ माधौसिंह पुत्र हुकुम सिंह पाल‎ निवासी कंचनपुर से पांच अवैध‎ हथियार बरामद करने का दावा‎ किया है। पुलिस के अनुसार‎ माधौसिंह के कब्जे से 12 बोर‎ बंदूक, 315 बोर, 315 बोर का‎ कट्‌टा, पिस्टल और एक एयरगन‎ बरामद की है। यह हथियार‎ अलग-अलग जगह से जब्त‎ करना बताए जा रहे हैं। यहां बता‎ दें कि हथियारों के साथ पकड़े‎ माधौसिंह के पिता हुकुम सिंह की‎ कल्याण गुर्जर, महेंद्र गुर्जर और‎ लल्लू गुर्जर ने हत्या कर दी थी।‎ उक्त आरोपियों का माधौसिंह से‎ खेत से ट्रैक्टर निकालने को‎ लेकर विवाद हो गया था। पिछोर‎ टीआई गब्बरसिंह गुर्जर का‎ कहना है कि अवैध हथियारों का‎ मामला विवेचना में ले लिया है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!