शिवपुरी। शिवपुरी शहर में आज रामनवमी के अवसर पर भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाली। शोभा यात्रा खेड़ापति हनुमान मंदिर से शुरू हुआ जिसमें हजारों की संख्या में बजरंग, विहिप तथा आमजन मौजूद थे। लोग पैदल, बाइकों, कारों के साथ शोभ यात्रा में शामिल हुए और भगवान जय श्रीराम के उद्घोषों से गगन को गुंजायमान कर दिया। डीजे व भगवान राम के गीतों पर भक्तजन झूमते नजर आए। यह शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली जहां जगह—जगह लोगों द्धारा पुष्पवर्षा, शरबत पिलाकर स्वागत किया।
भगवान राम की शोभायात्रा में जमकर झूमे श्रद्धालु दिखाई दी गंगा जमनी तहजीब की झलक / Shivpuri News




