Press "Enter" to skip to content

आवश्‍यक रख-रखाव के कारण कल यहां बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News

शिवपुरी। आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 11 के.व्ही.सौनचिरैया, न्यू बस स्टेण्ड, मनियर, बड़ागांव एवं 33 के.व्ही.भगौरा फीडर पर 11 अप्रैल को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।

उक्त 11 के.व्ही.सोन चिरैया फीडर के बंद रहने से कल प्रातः 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक करौंदी कॉलोनी, द्वारकापुरी कॉलोनी, दर्पण कॉलोनी, ग्वालियर वायपास के आसपास के क्षेत्र, नमोनगर, नवग्रह मंदिर के आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 11 के.व्ही. न्यू बस स्टेण्ड, मनियर फीडर के बंद रहने पर कल प्रातः 11 बजे से शाम 05 बजे तक श्रीराम कॉलोनी, रघुवंशी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, अमृत विहार कॉलोनी, बस स्टेण्ड से संबंधित क्षेत्र, मनियर बीज गोदाम दुबे नर्सरी, लालमाटी मुदगल कॉलोनी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 11 के.व्ही.बड़ागांव एवं 33 के.व्ही.भगौरा फीडर के बंद रहने से कल प्रातः 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक बड़ागांव, बड़ौदी एवं 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र विलोकलां, बांसखेड़ी, भगौरा एवं पाटखेड़ा से संबंधित समस्त क्षेत्र तथा एच.टी.उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!