शिवपुरी। शहर के राजेश्वरी मंदिर पर नवमी के दिन दर्शन अपने परिवार के साथ आया चार साल का बच्चा कृष भीडत्र में लापता हो गया। जब वह पिता दीपक सेन निवासी बड़ोदी को नहीं दिखा तो उसकी तलाश शुरू की गई। सुबह 7:30 बजे से लापता हुए कृष को खोजते—खोजते ढाई घंटे से ज्यादा का समय निकल गया। जब मामले की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले व एसपी राजेशसिंह चंदेल ने टीम का गठन कर बच्चे की तलाशी के लिए निर्देश दिए। यहां बच्चों को कई कॉलोनियों में तलाश गया और सीसीटीवी फुटेज के जरिए तलाश शुरू की गई तो बच्चा अन्य बच्चों के साथ झांसी रोड की ओर जाता दिखा सीसीटीवी में आखिरी पॉइंट पर देखने के बाद की जगह से पुलिस ने एक बार फिर सर्चिंग अभियान को शुरू किया और बच्चे की तलाश में जुट गई।
पुलिस पड़ताल में बच्चा गौशाला की आदिवासी मोहल्ले में पूर्व सरपंच मक्खन आदिवासी के यहां सुरक्षित मिला। मक्खन आदिवासी ने भी बच्चे की होने की सूचना पुलिस तक पहुंचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिस समय बच्चे को बरामद किया, उस दौरान कृष नहा-धो कर खाना खा रहा था। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।

माता—पिता के साथ राजेश्वरी के दर्शन करने आया 4 साल का मासूम लापता, आदिवासी के यहां भोजन करता मिला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment