शिवपुरी। यातायात प्रभारी रणवीर यादव यातायात व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने के लिए लगातार काम करते रहते हैं और शहर की सड़कों पर अपने स्टाफ के साथ घूमकर यातायात नियमों को तोड़ने वाले, तेज गति से वाहन चलाने वालों व नाबालिगों को वाहन न चलाने की सलाह देते नजर आ जाते हैं। ऐसा ही आज हुआ जब तीन नाबालिग अपने माता—पिता को बिना बताए स्कूटर लेकर निकल आए और शहर की सड़कों पर फर्राटा भर रहे थे। स्कूटर चला रहे नाबालिगों को यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने देख लिया और उन्हें रोक लिया। जब यातायात प्रभारी ने उनसे सवाल किए तो बताया कि उसका नाम हितांशु है और वह उसकी उम्र 12 साल है तथा वह खेड़ापति कॉलोनी में रहता है। नाबालिग के साथ उसके दो दोस्त भी थे वह भी नाबालिग थे। यातायात प्रभारी ने स्कूटर को अपने स्टाफ के साथी को पकड़ा और नाबालिगों को अपनी कार में बैठाकर उनके घर ले गए जहां परिजनों को समझाईश दी कि नाबालिगों को वाहन न दे नहीं तो किसी दिन दुर्घटना घटित हो सकती है।
स्कूटर पर फर्राटा भर रहे थे नाबालिग, पड़ गए यातायात प्रभारी के हाथ, गाड़ी में बैठाकर ले गए घर और परिजनों को दी समझाईश / Shivpuri News




