नरवर। नरवर क्षेत्र मौजूद सदियों पुरानी लगभग एक दर्जन से अधिक ऐतिहासिक एवं धार्मिक शक्ति पीठों पर चैत्र नव दुर्गा महोत्सव के दौरान भारी संख्या में लोगो का नरवर में देवी दर्शन हेतु आना जाना लगा हुआ है। आज नवमी के दिन माता के मंदिर पर ज्वारों का विसर्जन हुआ और मेला लगा।
प्राप्त जानकारी मुताविक नरवर की देवियो के दर्शन लाभ प्राप्त कर यात्री एवं भक्त गण धन्य हो रहे है। जानकारी मुताबिक पुत्रदात्री एवं नटनी देवी ऐतिहासिक लोढी माता मंदिर पर इन दिनों हजारो की संख्या में लोडी भक्तो का तांता लगा हुआ है। मंदिर पर पुत्र प्राप्ति की मानोकामना हेतु प्रदेश के शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, भिण्ड,मुरैना के अलावा राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के आलावा देश के भिन्न भागो से एवं भिन्न देशो मे बस चुके कई भारतीय लोडी भक्तो का भी नरवर आना जाना बना हुआ है। नरवर के लोडी मंदिर पर हजारो भक्तों के अलावा दुर्ग स्थित माता पसर देवी, पार वाली माता नरवर, कैलादेवी , अंजनी देवी, एवं काली मंदिर पर भी नगर एवं क्षेत्रिय यात्रीगण भारी संख्या में देवी मंदिरों पर पहुंच कर दर्शन लाभ प्राप्त कर रहे है।






Be First to Comment