5 लाख 30 हजार में किराए से हैलीकॉप्टर कर ​परिवार सहित सिरसौद पहुंचे भगवान राम / Shivpuri News

 

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के ग्राम सिरसौद में आज रामनवमी पर जयपुर से श्रीराम परिवार सहित पहुंचे। यहां पहुंचने पर भक्तजनों ने जोरदार स्वागत किया और कल  श यात्रा व डीजे पर श्रीराम के भजनों के साथ भगवान श्रीराम व उनके परिवार को मंदिर में विराजित किया।

सिरसौद के सरपंच पति ने बताया कि तीन साल से उनकी इच्छा थी कि भगवान राम की प्रतिमा उनके परिवार मां जानकी, रामलखन के साथ सिरसौद में पहुंचे और जिस तरह श्रीराम लंका से पुष्पक विमान से आए थे उसी तरह सिरसौद में भी विमान से आए। आज मंदिर निर्माण पूरा हो गया। इसी कारण सरपंच पति ने ग्राम सिरसौद में हैलीपेड भी बनवाया और लगभग 5 लाख 30 हजार रूपए में हैलीकॉप्टर किराए पर लिया व भगवान श्रीराम व उनके परिवार को जयपुर से सिरसौद लेकर आए। आज हेलीकॉप्टर से भगवान राम—लखन एवं मां जानकी की प्रतिमा ​पहुंची यहां ग्रामीणों ने पुष्पवर्ष कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला मौजूद थी।