शिवपुरी। करैरा तहसील के रामनगर गधाई गांव में किसान के खेत में आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर करैरा नगर परिषद से जंग लगी दमकल भेज दी। दमकल के देरी से पहुंचने किसान के खेत में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। हालांकि ग्रामीणों ने आसपास खेतों में आग फैलने से पहले काबू कर ली थी, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। दमकल गाड़ी आने के बाद बंद हो गई। धीरज रावत ने बताया कि खराब दमकल को चालू करने ड्राइवर नीचे उतरा और बोनट खोलकर फिर से स्टार्ट की। चालक का कहना था कि ठीक कराने के लिए आवेदन दे चुके हैं। आगजनी की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीण नई दमकल की मांग कर रहे हैं।
किसान के खेत में लगी आग, देरी से पहुंची दमकल / Shivpuri News




