बदरवास । क्षेत्र के ग्राम सड़बूड़ में शुक्रवार की सुबह 10 बजे एक किसान ने अपने खेत पर पेड़ से रस्सी का फंदा बनाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक भगवत (40) पुत्र भरोसीलाल जाटव निवासी ग्राम सड़बूड़ का शव शुक्रवार की सुबह 10 बजे खेत पर बमूर के पेड़ से लटका मिला। रस्सी के फंदे पर भगवत का शव लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को उतरवाकर पीएम कराने लाए। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।






Be First to Comment