Press "Enter" to skip to content

शुभ विवाह मुहूर्त 15 अप्रैल से:2 साल बाद सहालग की धूम, मैरिज गार्डन, बैंक्वेट व होटलों की बुकिंग तेज / Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना महामारी की विभीषिका के कारण बीते दो साल शादियां तो हुईं, मगर उनके समारोह सही मायनों में आयोजित नहीं हुए। अब जब आगामी सहालगों का सीजन कोरोना की जकड़ से मुक्त है। ऐसे में अपने बच्चों और भाई-बहन की शादी धूमधाम से करने की पूरी तैयारी लोगों द्वारा की जा रही है। यही कारण है कि शहर के तमाम मैरिज गार्डन, होटल एवं बैंक्वेट हॉल में शादियों के लिए बुकिंग तेज हो गई है।

 

खास बात यह है कि बीते दो साल, विशेषकर गर्मियों में शादियों का जश्न कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण अत्याधिक सीमित रहा। विवाह समारोह 10, 20, 50, 100 और 200 मेहमान संख्या की बंदिश के साथ नीरसता से हुए। मगर अब फिर से लोगों ने 500 से 2000 मेहमानों तक की योजना के साथ मैरिज गार्डन बुक कराना शुरू कर दिए हैं। सकारात्मक माहौल बनता देख होटल, बैंक्वेट व मैरिज गार्डन संचालकों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।

 

15 अप्रैल से 10 जुलाई तक 55 दिन बजेगी शहनाई

 

ज्योतिषाचार्य  राजेश शर्मा  ने बताया कि 14 मार्च से शुरू हुआ खरमास 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है, ऐसे में 15 अप्रैल से शादियों के शुभ विवाह मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। तीन माह विवाह मुहूर्त रहेंगे, जिन पर 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ विराम लग जाएगा। फिर शादियां 4 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ शुरू होंगी। अप्रैल में 10, मई में सर्वाधिक 19, जून में 17 व जुलाई में 9 मुहूर्त हैं। फिर नवंबर में 5 व दिसंबर में 9 तिथियों में विवाह मुहूर्त हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!