Press "Enter" to skip to content

आज मध्यप्रदेश शांति का टापू, भाजपा की सरकार में सारे डकैतों का हुआ सफाया : मंत्री नरोत्तम मिश्रा / Shivpuri News

फतेहपुर परिसर के अंदर 68 पुलिस आवासों का मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया लोकार्पण
शिवपुरी। आज देश बदल रहा है और देश बदल रहा है तो मध्यप्रदेश भी बदल रहा है। आज से 17 साल सरकार बनने से पहले शिवपुरी का अगर व्यापारी पोहरी चला जाए और रात को वापस न आए तो पूरा का पूरा घर इंतजार करता था खाना नहीं खा पाता था इतनी डाकुओं की गैंग थी शिवपुरी में। भाजपा की सरकार आने से पहले तक हमारा ग्वालियर चंबल अंचल बदनाम हो गया था, रामबाबू—दयाराम के किस्से सुनाई पड़ते थे। हमारी तरफ चले जाएं तो हन्नी आ जाते थे बीच में आ जाएं तो हजरत आ जाते थे पूरा इलाका कहीं न कहीं से गैंगों के मूवमेंटों में रहता था। लेकिन वर्तमान में एक शांति का टापू है एक भी चिन्हित गैंग हमारे इलाके में नहीं है। पिछले दो साल में 84 लाख रूपए के नक्सली हमने पिछले दो साल में मार दिए या हाजिर करा लिए। यह बात गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि विधायी कार्य विभाग मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने शिवपुरी शहर के फतेहपुर परिसर के अंदर 68 पुलिस आवासों के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कही।

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमें ध्यान है कि हम कश्मीर से अपने कश्मीरी बंधुओं को नहीं निकाल पाए थे और आज मोदी जी के नेतृत्व में जब हम आए तो यूक्रेन में तिरंगा दिखाकर हमारी आढ़ में पाकिस्तान के लोग भी निकलकर आए। आज विश्व के अंदर तिरंगे की अपनी शान हो गई। मोदी की सरकार आने से पहले जो पार्टी देश का नेतृत्व करती थी तब पाकिस्तान के सैनिक हमारे सैनिकों का सर काटकर फुटबॉल खेलते हुए ले जाते थे आज उधर से गोली आए तो इधर से गोला जाता है। सर्जिकल स्ट्राइक या एयर स्ट्राइक होती है और रात में सारे के सारे अड्डे दुश्मन के साफ कर दिए जाते हैं। यह देश के लिए गौरव का क्षण है कि आज हिंदुस्तान के अंदर विश्व के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रियों की लाइन लगी है हमारे प्रधानमंत्री से मिलने के लिए ये गौरव का क्षण होता है। भारत माता के माथे को विश्व में गौरवान्ति करने का काम अगर कोई व्यक्ति कर रहा है तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं।

कार्यक्रम में आईजी अनिल शर्मा ने कहा कि हमने मंत्री नरोत्तम मिश्रा जी को लगातार काम करते हुए देखा है। अगर पहले की पुलिस को देखा जाए तो कोई भी व्यवस्था नहीं थी न आवास की न गाड़ी की देखा जाए तो पुलिस तो थी लेकिन हालत सही नहीं थी जब से भाजपा सरकार ने नेतृत्व संभाला है तब से पुलिस में अमूलचूल परिवर्तन हुआ है। आज हमारे पास सीसीटीवी कैमरे है, नई गाड़ियां हैं पुलिस के रहने के लिए अच्छे क्वाटर्स है और अभी भी लगतार पुलिस अपग्रेड हो रही है।

एसपी राजेशसिंह चंदेल ने कहा कि आज पुलिस के रहने के लिए 68 क्वाटर्स तैयार हो गए हैं। एसपी ने कहा कि यह थर्ड फेस का पहला प्रोजेक्ट है जो सबसे पहले तैयार हुआ है। आज भी हमें लगभग 778 क्वाटर्स की आवश्यकता है। लेकिन जो हमारी सबसे ज्यादा जरूरत थी वह पूरी हुई है। मंत्री जी का सहयोग हमेशा पुलिस को मिलता है।

कलेक्टर अक्षय कुमार ने कहा कि हमारे गृह मंत्री जी हमारे जिले को अपने जिले की तरह रखते हैं। कोरोनाकाल में मंत्री नरोत्तम मिश्रा जी ने जिले का विशेष ध्यान रखा। लगातार मॉनिटरिंग की और हर जरूरत को पूरा किया।
काय्रक्रम में प्रदेश महामंत्री रणवीरसिंह रावत, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे, जिलाध्यक्ष राजू बाथम, प्रहलाद भारती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, पूर्व विधायक महेंद्र यादव, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, दतिया जिलाध्यख सुरेंद्र बडौनिया, धैर्यवर्धन शर्मा, मुकेश चौहान, पूनम पुरोहित, सोनू बिरथरे, गगन खटीक, आलोक एम इंदौरिया,जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया, अजीत जैन, रामेश्वर बिंदल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

संत आते हैं तो संस्कार आते हैं
मंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने दौरा कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा के यहां आयोजित भागवत कथा में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि जब बसंत आता है तो पेडों में नई कोपलें, नए पत्ते आते हैं और जब संत आते हैं तो संस्कार आते हैं। मंत्री मिश्रा ने कहा कि जो हमारे वेदों में शास्त्रों में ज्ञान है उसे कोई नहीं पा सकता। हमारे वेद व शास्त्र इतने महान है कि विदेशों के विज्ञापन भी हमारे वेदो व शास्त्रों को पढ़कर नई—नई टेक्नोलॉजी का अविष्कार कर रहे हैं। आज हम पंचाग देखकर आगे आने वाले समय में क्या घटित होने वाला है बता सकते हैं। इतने महान हैं हमारे वेद व शास्त्र।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!