Press "Enter" to skip to content

11 साल पहले हुई थी शादी पत्नी हुई प्रेमी के साथ फुर्ररर, पति ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी. खबर शिवपुरी के एसपी ऑफिस से है यहाँ हम आपको बता दें कि 2009 में मेहरबान कुशवाह की शादी राजकुमारी से हुई थी. 10 साल से वह खतौरा में रहकर अपना जीवन यापन कर रहे थे तभी पत्नी प्रेमी के साथ परसों भाग गई.

जानकारी के अनुसार मेहरबान कुशवाह पुत्र जगनी कुशवाहा उम्र 28 साल निवासी पिरोठ ने बताया कि वह खतौरा में पिछले 10 सालों से किराए से रह रहा है. बताना होगा कि प्रेमी हिदेश कुमार ग्राम भगोईया भी खतौरा में किराए से रहता था. इनकी आपस में बात होने लगी और पत्नी 2 दिन पहले हिदेश के साथ भाग गई और साथ में रकम भी ले कर चली गई है.

मेहरबान ने बताया कि मेरे दो बच्चे हैं और एक बच्चे को पत्नी साथ ले गई और एक बच्चा घर पर ही छोड़ गई क्योंकि वह खेलने चला गया था राधिका उम्र 6 साल को वह अपने साथ ले गई जबकि लड़का उम्र 9 साल को घर पर ही छोड़ कर चली गई.

मेहरबान का कहना है कि मेरी थाने में मेरी कोई सुनवाई नहीं होती है इसलिए मैं एसपी ऑफिस आया हूं मुझे मेरी रकम और मेरा बच्चा वापस दिलवा दो.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!