तहसील में बिना लेनदेन के नहीं होता काम / Shivpuri News

शिवपुरी। भले ही राज्य सरकार ने छात्र हितों के मद्देनजर जरूरी दस्तावेज जल्द तैयार करने के लिए ई मित्र के माध्यम से ऑनलाइन कार्य कर पारदर्शिता बरतने पर जोर दे रही है। लोक सेवा केंद्र स्थापित किये गये है लेकिन शिवपुरी तहसील कार्यालय में पटवारी, दलाल, बाबूओं की मिलीभगत से ऑनलाइन प्रक्रिया को धता बताते हुए ऑफलाइन प्रमाण पत्र जारी करवाकर अपनी जेब गर्म कर रहे हैं। तहसील कार्यालय का हाल है ऐसा हो चुका है कि बिना लेनदेन के यहां छोटे से छोटे काम नहीं हो सकते। तहसील में चाहे पटवारी हो या बाबू बिना लेनदेन के काम नहीं करते अगर कोई कुछ देता नहीं है तो उसके काम अटका देते हैं या फिर कई दांव पेंच बताकर ऐसा उलझाते हैं कि वह न चाहते हुए भी रूपए देने पर मजबूर हो जाते हैं।