Press "Enter" to skip to content

मंत्री जी, ग्वालियर से फार्म लेकर गुना दस्तखत कराने जाते हैं, फिर ग्वालियर जमा करना पड़ता है / Shivpuri News

शिवपुरी।‎ इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन शिवपुरी द्वारा गुरुवार को‎ खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया‎ को ज्ञापन सौंपकर जिला सैनिक ‎कल्याण बोर्ड खोलने की मांग‎ की है। संगठन अध्यक्ष एवं‎ सूबेदार मेजर आनरेरी लेफ्टिनेंट‎ चंद्रप्रकाश शर्मा ने मंत्री से कहा‎ कि शिवपुरी के सैनिकों के हित‎ के लिए कोई कार्य करना हो तो‎ पहले ग्वालियर से फार्म लाकर‎ हस्ताक्षर कराने गुना जाना पड़ता‎ है। इसके बाद पुन: ग्वालियर में‎ ‎जमा कराने जाते हैं। जबकि‎ शिवपुरी में सैनिकों की संख्या‎ गुना से ज्यादा है।‎ अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि‎ जिला सैनिक कल्याण बोर्ड 6‎ अप्रैल 2004 को शिवपुरी से‎ गुना स्थानांतरित हो गया,‎ जिससे काफी असुविधा होती‎ है। भूतपूर्व सैनिकों को काफी‎ परेशानी होती है। वर्तमान में‎ शिवपुरी जिले में सैनिकों की‎ संख्या गुना से अधिक है।‎ सैनिक कल्याण बोर्ड शिवपुरी में‎ खोलने की मांग को लेकर मंत्री‎ ने मामले में कार्रवाई का‎ आश्वासन दिया है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!