Press "Enter" to skip to content

जन्मदिन पर कट्टे से फायर, 12 साल के बच्चे की आंख में लगी गोली / Shivpuri News

गंभीर हालत के चलते‎ बच्चा ग्वालियर रैफर‎ ‎

शिवपुरी| करैरा के मछावली गांव में‎ जन्मदिन के कार्यक्रम में‎ बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात दो‎ युवक अवैध कट्टे से हर्ष फायर कर‎ रहे थे। दोनों के बीच छीना-छपटी होने‎ लगी और इसी बीच ट्रेगर दबने से‎ गोली चल गई। गोली 12 साल के‎ बच्चे की आंख में जाकर धंसी। गंभीर‎ हालत के चलते बच्चे को ग्वालियर‎ रेफर किया है।‎

फरियादी माया शिव (40) पुत्र‎ इमरतलाल परिहार निवासी ग्राम‎ दबरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि‎ 6-7 अप्रैल की दरम्यानी रात 12 से‎ 1 बजे भगवत लोधी के नाती का‎ जन्मदिन था। आरकेस्ट्रा कार्यक्रम‎ के दौरान मछावली गांव से आए‎ रिश्तेदार लोकेंद्र लोधी व नरेंद्र लोधी‎ बच्चे का पलना लेकर आए थे।‎ कार्यक्रम में दोनों नाचने लगे, तभी‎ लोकेंद्र व नरेंद्र के बीच छीना छपटी‎ हुई और कट्टे का ट्रेगर दब गया।‎ कट्‌टा चलने से सामने बैठे 12‎ साल के बेटे उमाशंकर परिहार की‎ दाहिनी आंख में गोली लग गई। पिता‎ माया शिव ने बताया कि नेमसिंह‎ लोधी के संग बच्चे को सरकारी‎ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर‎ ने रेफर कर दिया। पुलिस ने लोकेंद्र‎ और नरेंद्र लोधी के खिलाफ धारा‎ 308 ताहि 3(2)(व्हीए) एससी‎ एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर‎ मामला विवेचना में ले लिया है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!