Press "Enter" to skip to content

9 साल पहले एक लाख रुपए दिए वापस मांगे तो घर पर आकर मार दी गोली, घायल का इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी. खबर शिवपुरी के जिला चिकित्सालय से है यहाँ बताना होगा कि जिला चिकित्सालय में एक युवक को भर्ती कराया गया है. युवक के हाथ में गोली लगी है. वही युवक का उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार लक्ष्मण पुरी उम्र 60 साल निवासी ग्राम पचावला थाना रन्नोद ने बताया कि आज सुबह 11 बजे वह अपने घर पर बैठा हुआ था तभी आरोपी भरोसा बाढ़ई एवं उसके साथी अरविंद बाढ़ई,संतोष बढ़ाई छोटू बाढ़ई एवं अरविंद बाढ़ई का लड़का आया और सभी के हाथों में हथियार थे एक के हाथ में सरिया एक के हाथ में कुल्हाड़ी एक के हाथ में बका और भरोसा बाढ़ई के हाथ में कट्टा था जिससे भरोसा बाढ़ई ने घर पर बैठे लक्ष्मणपुरी में गोली मार दी जिससे लक्ष्मण पुरी के हाथ में गोली लगी और लक्ष्मण पुरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है अब लक्ष्मणपुरी की हालत में सुधार है.

लक्ष्मण पुरी ने बताया कि उसने 9 साल पहले किसी काम को लेकर भरोसा बाढ़ई को एक लाख रुपए दिए थे लेकिन बार-बार मांगने के बाद भी वो पैसे वापस नहीं कर रहा था अभी दो-तीन दिन से लगातार पैसों की मांग लक्ष्मणपुरी द्वारा की जा रही थी जिसके एवज में लक्ष्मण पुरी को घर पर आकर भरोसा बढ़ाई एवं अन्य साथियों ने मिलकर गोली मार दी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!