शिवपुरी। नवरात्रि के पावन दिन चल रहे हैं शिवपुरी शहर के प्रसिद्ध प्राचीन श्री राज राजेश्वरी मंदिर पर अंतिम दिनों में पारंपरिक भव्य मेला भरता है। इस मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 9 अप्रेल को इस बार जानकी सेना संगठन द्वारा 5 क्विंटल आटे की पूड़ी और सब्जी का भंडारा बनाकर वितरण करने का निर्णय लिया गया है। भंडारा वितरण सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होगा जो मातारानी की इच्छा तक चलेगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी दिन यानी 9 अप्रेल को ही जानकी सेना संगठन की संरक्षक सदस्य श्रीमती रक्षा रावत के द्वारा सांयकाल 5 बजे से सुंदरकांड का आयोजन भी रखा गया है। संगठन द्वारा राष्ट्रीय महाभियान सुंदरकांड के तहत इस बार 415 वां सुंदरकांड होना है ।संगठन के सदस्यों ने सभी धर्म प्रेमी माता बहनों से बंधुओं से भंडारे एवम सुंदरकांड में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

जानकी सेना संगठन मां राज राजेश्वरी मेले में आये श्रद्धालुओं को 5 क्विंटल आटे की पूड़ी और सब्जी का करेगा वितरण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment