शिवपुरी। पैरालीगल वालेंटियर्स अमित दांगी, अमन बेडिया, स्वाती राठौर के द्वारा आदिवासी बस्ती करौंदी का सर्वे किया गया। उक्त सर्वे के दौरान करौंदी में निवास करने वाले जुगल किशोर रावत के पुत्र आर्यन रावत जो कि इंडियन पब्लिक स्कूल में 8वीं कक्षा में अध्ययनरत था, उसको पैसों के अभाव के चलते कक्षा 8वीं की परीक्षा में सम्मिलित होने से मना कर दिया गया। उक्त टीम द्वारा इंडियन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य से संपर्क स्थापित कर उनको समझाया गया कि फीस से ज्यादा बच्चे का भविष्य अधिक महत्वपूर्ण है तो प्राचार्य द्वारा इस बात को स्वीकार कर बच्चे के भविष्य को देखते हुए उस बच्चे को एग्जाम में सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान की।
इसी के साथ-साथ असंगठित क्षेत्र के ऐसे मजदूर जो जिनके पास बीपीएल कार्ड तो हैं लेकिन उन्हें राशन उपलब्ध नहीं हो रहा तथा जिन लोगों पर एपीएल राशन कार्ड के साथ-साथ मजदूरी किताब है तथा उन्हें भी राशन उपलब्ध नहीं हो रहा है, ऐसे लोगों का सर्वे किये जाने हेतु जिला न्यायाधीश अर्चना सिंह द्वारा उक्त पैरालीगल वालेंटियर्स को निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश के पालन में पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा आदिवासी क्षेत्र करौंदी, कठमई एवं गऊशाला क्षेत्र का सर्वे किया गया तथा पैरालीगल वालेंटियर्स अमित दांगी, अमन बेडिया, स्वाती राठौर द्वारा आदिवासी बस्ती करौंदी, कठमई एवं गऊशाला में 34 लोगों की राशन पात्रता पर्ची बनवाई गई। 44 लोगों के आयुष्मान कार्ड, 35 लोगों के ई-श्रमिक कार्ड, 12 लोगों के वोटर कार्ड, 04 लोगों के आधार कार्ड तथा दो बुजुर्ग महिला जिनको पेंशन नहीं मिल रही थी उनकी पेंशन चालू करवाई गई।






Be First to Comment