जादू—टोना के शक में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, एसपी को की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी। पंचम पुत्र गुलाब शाक्य ने बताया कि वह दूध डेयरी के पास गौशाला वार्ड नं. 16 ​शिवपुरी के रहने वाले हैं। पंचम ने बताया कि दो दिन पहले हमें पता चला कि गौशाला शिवपुरी के निवासी शिवराज शाक्य पुत्र मनीराम शाक्य द्धारा लोगों से यह कहा जा रहा है कि पंचम शाक्य वं रामवीर शाक्य ने मेरे भाई मिथुन शाक्य पर जादू—टोना करवा दिया है इसलिए वह बीमार रहने लगा है मैं उसे छोडूंगा नहीं। इस बात को लेकर जब मैं शिवराज शाक्य के घर गया तो उसने जादू—टोने की बात कही और ​कहा कि उसे कुछ हो गया तो तुम दोनों और तुम्हारे घर वालों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दूंगा या किसी दिन गाड़ी से कुचलकर मरवा दूंगा या फिर किसी झूठे प्रकरण में फसवा दूंगा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। युवक ने एसपी से मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की।