शिवपुरी/ आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 33 के.व्ही.के अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही.इन्ड्रस्टियल एरिया बडोदी एवं 11 के.व्ही.फूडपार्क-1 फूड पार्क-2 फीडर तथा 33 के.व्ही.फूलीपुरा फीडर पर 7 अप्रैल को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
उक्त 11 के.व्ही.इन्ड्रस्टियल एरिया बडोदी एवं 11 के.व्ही.फूड पार्क-1 फूड पार्क-2 फीडर के बंद रहने पर कल सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक इन्ड्रस्टियल एरिया बडोदी का क्षेत्र एवं फूड पार्क से संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 33 के.व्ही.फुलीपुरा फीडर पर के बंद रहने से कल प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र फुलीपुरा से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
डिप्टी कलेक्टर विजेंद्र सिंह यादव होंगे आनंद विभाग के नवनियुक्त नोडल अधिकारी
शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा राज्य आनंद संस्थान के आनंद विभाग के नवनियुक्त नोडल अधिकारी के रूप में डिप्टी कलेक्टर विजेंद्र सिंह यादव को नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर सिंह के आदेशानुसार डिप्टी कलेक्टर श्री बृजेंद्र सिंह यादव जिले के आनंद विभाग के प्रभारी अधिकारी होंगे, इनके द्वारा अति शीघ्र जिला आनंद विभाग का विकास किया जाएगा। राज्य आनंद संस्थान द्वारा संचालित आनंदम केंद्र, आनंद सभा, आनंदग्राम, अल्पविराम आदि कार्यक्रमों में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।






Be First to Comment