Press "Enter" to skip to content

एसपी राजेश सिंह चंदेल ने किया शंकर कॉलोनी में प्याऊ का शुभारंभ / Shivpuri News

कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की प्रेरणा से स्थापित की गई प्याऊ

शिवपुरीा शहर की शंकर कॉलोनी में आमजन और राहगीरों के लिए पीने का शुद्ध पानी आरओ वाटर के रूप में समाजसेवी पूर्व अध्यक्ष मध्यदेशीय अग्रवाल समाज गौरव सिंघल के द्वारा कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की प्रेरणा से स्थापित की गई है। इस प्याऊ का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के द्वारा शंकर कॉलोनी में किया गया। यहां इस प्याऊ के शुभारंभ अवसर पर मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विष्ण गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अजीत अग्रवाल ठेईया, निर्मल कुमार गुप्ता, पूर्व पार्षद गणेश गुप्ता, भाजयुमो के नव नियुक्त कोषाध्यक्ष विकास गोयल, सुभाष कुशवाह, राहुल पाटिल, अन्नू सहित स्थानीय लोग मोजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के द्वारा इस प्याऊ के शुभारंभ के साथ ही कहा गया कि निश्चित रूप से आज के इस गर्मी के मौसम में इस प्याऊ से पानी पीने वाला हर शख्स दुआऐं देगा क्योंकि पानी पिलाना बड़े ही पुण्य का कार्य है और यह प्याऊ यहां लगने से आसपास के दुकानदारों सहित यहां से निकलने वाले राहगीर, महिला-पुरूषों आदि के लिए शीतल पेय के रूप में यह प्याऊ उन्हें राहत प्रदान करेगी। इस अवसर पर एसपी राजेश सिंह चंदेल के द्वारा फीता काटकर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी आगे आकर प्याऊ से पानी पीकर यहां से पेयजल व्यवस्था की शुरूआत की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!