शिवपुरी। खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पटेवरी से है। जहां अनीता वाथम निवासी वार्ड क्रमांक 14 बैराड़ हाल निवासी पटेवरी चौहान फार्म हाउस की 11 बकरियों की चरते समय अचानक से मौत हो गई। पशुपालक महिला अनीता बाथम ने इसकी रिपोर्ट बैराड़ थाना पहुंचकर दर्ज कराई है। अनीता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी 50 बकरियों को रोज की तरह चराने को के लिए गांव के पास ले गई थी तभी अचानक उस की कुछ बकरियां बेहोश होकर गिरने लगीं। देखते ही देखते 50 में से 11 बकरियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला पशुपालक ने गांव के ही 2 लोगों पर बकरियों को जहर देकर मार देने का आरोप लगाया है पुलिस ने मृत पशु का मामला दर्ज कर प्रकरण विवेचना में ले लिया है।
पटेवरी में 11 बकरियों की चरते समय अचानक हुई मौत,पशु पालक ने बैराड़ थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट / Shivpuri News




