Press "Enter" to skip to content

लायन्स क्लब शिवपुरी साउथ की महिला विंग ने अपना घर आश्रम को दान किए सीसीटीव्ही कैमरे हेतु राशि / Shivpuri News

दिवंगत लायन साथी राकेश जैन एवं दिवंगत वंदना शिवहरे स्मृति में की गई अनुकरणीय सेवा गतिविधि

शिवपुरी- लायन्स क्लब शिवपुरी साउथ के अभिन्न साथी रहे दिवंगत राकेश जैन एवं दिवंगत वंदना शिवहरे की स्मृति में महिला विंग के द्वारा एक अनुकरणीय सेवा कार्य स्मृति शेष के रूप में स्थानीय अपना घर आश्रम महिला प्रभुजियों के लिए 30 हजार रूपये के कैमरे लगाए जाने को लेकर राशि दान की है। यह पहल लायन्स क्लब साउथ महिला विंग की अध्यक्ष बबीता अग्रवाल, सचिव वर्षा जैन, कोषाध्यक्ष श्रीमती ऋतु गोयल के द्वारा की गई जिस पर समस्त लायन्स क्लब साउथ व महिला विंग के द्वारा इस अनुकरणीय सेवा कार्य में योगदान देते हुए अपने अभिन्न साथी दिवंगत राकेश जैन की स्मृतियों को संजोने के लिए यह सेवा गतिविधि की गई। इस दौरान समस्त लायन्स क्लब साउथ व महिला विंग स्थानीय मनियर में संचालित होने वाले अपना घर आश्रम महिला पहुंचे जहां महिला प्रभुजियों की देखरेख और आश्रम की सुरक्षा को लेकर यहां सीसीटीव्ही लगाए जाने की व्यवस्था को देखा साथ ही अपना घर आश्रम में रहने वाली महिला प्रभुजियों के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।

 

इस अवसर पर यहां इस सेवा कार्य में योगदान देते हुए महिला विंग से सीमा गोयल, मीरा पोद्दार, रूचि जैन, मीना जैन, राजेश बिन्दल, नीलम बीसानी, सुरेखा माहेश्वरी, कविता गुप्ता व लायन्स क्लब साउथ की ओर से सौरभ सांखला, विवेक अग्रवाल, रवि पोद्दार, कृष्णमोहन अग्रवाल (बंटी) आदि मौजूद रहे। यहां दिवंगत राकेश जैन प्रेमस्वीट्स व दिवंगत वंदना शिवहरे की स्मृतियों को संजोने के लिए अपना घर आश्रम को सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जाने के इस दान के प्रति अपना घर आश्रम के द्वारा समाजसेवी संस्था लायन्स क्लब साउथ के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!