Press "Enter" to skip to content

सीआरपीएफ सीआईएटी संस्थान ने बच्चों को बांटी पुस्तकें तो बुजुर्गों को दिया राशन

शिवपुरी। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस (सीआरपीएफ सीआईएटी) संस्थान के द्धारा जनसेवी कार्यों के रूप में सेवा गतिविधि करते हुए पोहरी के ग्राम कांकर पहुंचे यहां ना केवल बच्चों को पुस्तकें, कॉपियां पेन बांटे बल्कि बुजुर्गों को घर के लिए राशन के पैकेटों का वितरण किया गया। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के द्वारा इस गतिविधि को सिविक एक्शन कार्यक्रम के रूप में किया गया। यहां सीआरपीएफ सीआईएटी संस्थान के महानिरीक्षक (आईजी) गिरीश कुमार शर्मा के निर्देशन में यह सेवा गतिविधि की गई जिसमें कमाण्डेट सुरेश कुमार यादव सहित बल के अन्य सैन्य अधिकारियों, कार्मिकों के अलावा बल की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यहां सीआरपीएफ सीआईएटी शिवपुरी के जवानों ने गिरीश कुमार महानिरीक्षक/ प्राचार्य के मार्गदर्शन में कई गाँवों में सिविक् एक्शन कार्यक्रम किया, जिसके तहत गाँव के बच्चों को अध्ययन सामग्री जैसे कि नोटबुक, पेन, पेंसिल, रबर आदि वितरित किया, वहीं गाँव की महिलाओं और बुजुर्गों को राशन  सामग्री जिसमें दाल, चावल, नमक, तेल इत्यादि के पैकेट बनाकर वितरित किए गए। इसके अलावा खाद्य सामग्री जैसे की खिचड़ी, बिस्कुट और फल भी इस कार्यक्रम में मौजूद बच्चों, महिलाओं व पुरूषों को वितरित किये गए साथ ही यहां बच्चों के लिए चप्पल, जूते और टी-शर्ट का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिवपुरी के सुदूर क्षेत्र के गाँव काकरा (पोहरी) में हुआ, यहाँ पर सीआरपीएफ सीआईएटी ने अपने वाहनों से गाँव मडखेडा के बच्चों व महिलाओं तथा बुजुर्गों को लाकर उन्हें उपरोक्त सामग्री वितरित की, इसके पश्चात गाँव बांसखेड़ी तथा बांसखेड़ी शिरी में भी यह कार्यक्रम संपन्न किया गया।

 

सीआईएटी के इस कार्यक्रम में संस्थान के चिकित्स रवि प्रकाश सुनकर के द्वारा बीमार व्यक्तियों का नि:शुल्क इलाज व दवाइयों का भी वितरण भी किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में गिरीश कुमार महानिरीक्षक/ प्राचार्य, सुरेश कुमार यादव कमांडेंट, सुजीत कुमार सिंह उपकमांडेंट, अनिल कुमार उपकमांडेंट, दिनेश उपकमांडेंट तथा अन्य अधिकारीगण और बड़ी संख्या में जवान शामिल हुए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!